विद्यार्थी,शिक्षक,शिक्षा अधिकारी के रूप में अनुभूत शिक्षा की चुनौतियाँ : कुछ संस्मरण
भूमिका :-
मैं विद्यार्थी जीवन से लेकर आज तक शिक्षा से जुड़ा हुआ हूँ। मुझे शिक्षा के साथ जुड़े हुए 67 वर्ष से अधिक हो गए हैं। 4 वर्ष की आयु में विद्यालय में प्रविष्ट हुआ और अभी 71 वर्ष की आयु में शिक्षा से सम्बद्ध लेखन कर रहा हूँ। वर्तमान में राष्ट्रीय अनुसन्धान विकास परिषद् नई दिल्ली की मासिक पत्रिका आविष्कार में खेल खेल में विज्ञानं शीर्षक के स्तम्भ हेतु लेखन कर रहा हूँ। इस अवधि में विद्यालयी शिक्षा में लगभग 13 वर्ष तक प्राध्यापक, प्रधानाचार्य और शिक्षा अधिकारी के रूप में कुल 38 वर्ष तक शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं दे चूका हूँ।
मुझे विद्यार्थी, शिक्षक एवं शिक्षा अधिकारी के रूप में अनेक खट्टे मीठे अनुभव हुए। सोचा क्यों नहीं अपने इन अनुभवों को साझा किया जाए । मैं परिवार में अपने अनुभवों को साझा करता रहता हूँ। मुझे इन अनुभवों को आम जन के साथ साझा करने की प्रेरणा अपनी पुत्री से मिली। मैं इस समय एडिसन, न्यू जर्सी, अमेरिका में हूँ, मेरी पुत्री ने फोन पर कहा कि क्यों नहीं आप अपने अनुभवों पर पुस्तक लिख लेते हो, रचनात्मक कार्य भी होगा और आपका समय भी बिना बोर हुए निकल जाएगा। उसका सुझाव मुझे अपनी रूचि अर्थात लेखन कार्य के अनुकूल लगा। मैंने सोचा तो यह था कि इन अनुभूतियों को पुस्तक का स्वरुप दिया जाए पर सामान्य लेखकों को आजकल प्रकाशक आसानी से मिलते कहाँ हैं। अतः ब्लॉग को ही उचित माध्यम मान कर अपनी बात पाठकों के समक्ष रखने का साहस जुटा पाया हूँ। हालांकि मैं कोई प्रसिद्द लेखक नहीं जिसके कि ब्लॉग हाथों हाथ पढ़े जाएं फिर भी लिखने में क्या हर्ज है। यूँ तो अनुभव कई प्रकार के हुए हैं, अच्छे-ख़राब, कड़वे-मीठे, श्लाघनीय - निंदनीय, खट्टे -खारे और कुछ भी उन्हें विशेषण दे दिया जाए। पर इस ब्लॉग के माध्यम से मैं केवल उन्ही चुनौतीपूर्ण अनुभवों को साझा करना चाहूंगा जो किसी न किसी शैक्षिक सन्देश को लिए होंगे। विद्यार्थी के रूप में सहपाठियों, शिक्षकों और शिक्षा प्रशासकों के साथ अंतःक्रिया के माध्यम से अर्जित अनुभव, शिक्षक के रूप में शिक्षार्थियों, साथी शिक्षकों और संस्था प्रधानों के साथ अंतःक्रियाजनित अनुभवों, शिक्षा अधिकारी के रूप में प्रशिक्षण, परिवीक्षण और उच्चाधिकारियों के साथ कार्य करने के परिणाम स्वरुप प्राप्त अनुभवों को आपके साथ साझा करने का प्रयास करूँगा। अनुभवों को साझा करने का उद्देश्य यह भी है कि हम शिक्षा के क्षेत्र में विद्यमान उन छोटी मोटी चुनौतियों और चिंताओं को भी जान एवम समझ सकें और समाधान खोजा जा सके जो हमारे बच्चों, समाज और देश के भविष्य को प्रभावित कर सकती है ऐसा नहीं है कि ये सब कुछ मेरे साथ ही हुआ होगा, हममे से कई इन परिस्थितियों से सामना कर चुके होगें। आपको यह भी अनुभव होगा कि ऐसा तो आपके साथ भी हो चूका है। मेरी कोशिश यह होगी कि उन चिंताओं को स्पष्ट किया जाए उन पर विचार करने का विकल्प खुला रखा जाए।
ब्लॉग्स की एक लम्बी शृंखला होगी तथा प्रत्येक ब्लॉग को किसी एक घटना से सम्बंधित रखने का प्रयास करूंगा ताकि वर्णन बोझिल न हो जाए। मेरे अनुभव सत्य घटनाओं से सम्बंधित होंगे परन्तु उनमे व्यक्ति, स्थान आदि के नाम या तो नहीं दूंगा या फिर वे काल्पनिक होंगे। ऐसा व्यक्तिगत गोपनीयता को बनाए रखने की दृष्टि से तो आवश्यक है ही साथ ही कानूनी पचड़ों से भी बचा जा सकेगा। लेख को रोचक बनाने हेतु कुछ अपनी और से घटना में जुड़ा हो सकता लेकिन वह कभी कभार ही होगा।
तो मैं अगले ब्लॉग में विद्यार्थी जीवन के प्रारम्भ की घटना का वर्णन करूँगा जो अत्यंत ही विचारणीय है।

No comments:
Post a Comment