31 अपने शहर में ट्रांसफर की कहानी Apne shahar me transfer ki kahani
जुलाई 1980 का द्वितीय सप्ताह, मुझे मलेरिया हो जाने के कारण मैं छुट्टी पर था, रात के कोई 8 बज रहे होंगे मैं लेटा हुआ था , मेरा एक शिक्षक मित्र आया और बोला, "तेरा ट्रांसफर हो गया है। " मैं खुश हो गया क्योंकि शहर में ट्रांसफर चाहने वालों की विभागीय सूची में मेरा नाम सबसे ऊपर था। लेकिन वो खुशी क्षणिक थी। उसने बताया था कि ट्रांसफर दूसरे जिले में हुआ है। उसने कहा कि ट्रांसफर G. O. अर्थार्थ government order से हुआ है। उसने बताया था कि G. O. किसी विधायक की सिफारिश पर ही होते है तेरा मित्र विधायक बन गया है और वह अभी10 बजे वाली नाईट बस से राजधानी के लिए निकल रहा है तू उससे जाकर मिल।
ट्रांसफर के बुखार के चलते मेरा मलेरिया का बुखार रफू चक्कर हो चूका था । मैं बस स्टैंड गया। अपने मित्र से मिला। तत्काल कोई कागज़ नहीं मिला। वहां जमीन पर पड़े एक सिगरेट केस को उठाकर उस पर सारा विवरण नोट किया। उसको विदा किया। दूसरे दिन से मैं अपने स्कूल जाने लगा था। विद्यालय के प्रिंसिपल पर मेरा इम्प्रैशन अच्छा था वो मुझे छोड़ने के लिए कतई तैयार नहीं थे। बच्चे भी हड़ताल पर उतर गए। उन्हें बड़ी मुश्किल से समझाया। प्रिन्सिपल साहब ने भी उन्हें आश्वासन दिया कि वाे मेरा ट्रांसफर कैंसिल करवा देंगे। बच्चे मान गए।
चार दिन बाद मैं ट्रैन में बैठा हुआ था। शहर के दो रेलवे स्टेशन थे। मैं पहले स्टेशन से बैठता था। दूसरे रेलवे स्टेशन पर ट्रैन रुकी , दूसरे स्टेशन से बैठने वाले , रोज आने जाने वाले एक साथी ने कहा तू यहाँ क्या कर रहा है। उसने बताया कि तेरा ट्रांसफर शहर के सबसे नामवर स्कूल में हो गया था। मैं उसी स्टेशन से उतर कर किराये की साइकिल लेकर उप निदेशक के कार्यालय में पहुंचा, वहां से अपना आदेश लिया, बस स्टैंड आया , बस से अपने स्कूल पहुंचा और उसी दिन रिलीव होकर वापस आ गया। मुझे प्रिंसिपल साहब ने तत्काल रिलीव कर दिया। जिस तेजी से आदेश परिवर्तित हो रहे थे उन्होंने कहा कि तुम्हारा तत्काल ज्वाइन करना जरुरी है। चूँकि वह आर्डर मेरे हित में था उन्होंने देर नहीं की।
दूसरे दिन नए स्कूल में कार्यभार ग्रहण करने गया। मेरी वजह से जो लेक्चरर हटा था वो प्रिंसिपल का ख़ास था। पर उसको जाना पड़ा, वो छुट्टी लेकर बैठ गया । प्रिंसिपल ने उसके लिए खूब प्रयास किये। 20 दिन बाद उसका स्थानांतरण कैंसिल हुआ और मुझे फिर से जिले से बाहर भेज दिया गया। तक़दीर से उस दिन मेरा विधायक मित्र शहर में ही था, उससे मिला, नया नया विधायक बना था, काफी उत्साही और हेल्पिंग था , वो अधिकारी से जाकर भीड़ गया , काफी विवाद के बाद आखिर उस अधिकारी ने फिर से मेरा स्थानांतरण कर दिया पर इस बार शहर के सबसे बदनाम स्कूल में।
यह वही स्कूल था जहाँ मैंने हायर सेकेंडरी की पढाई की थी। पर इस पूरी घटना से मैंने सबक लिया कि अपने कर्मचारियों के हितों के अनुकूल अधिकारी को निर्णय लेने चाहियें। मैं अपने विधायक मित्र का भी सदैव अहसान मंद रहा, वह बाद में भी मेरे बहुत काम आया, और ये बता दूँ यह विधायक मित्र मेरा सहपाठी छात्रनेता था जिसकी वजह से मेरा M.Sc. Physics में एडमिशन हुआ था।
No comments:
Post a Comment