40. उच्चाधिकारी की सह्रदयता और राष्ट्रीय पुरुस्कार
किसी भी अधिकारी को अपने मातहतों के प्रति सकारात्मक रुख रखना चाहिए और अच्छे व्यक्ति के हित के लिए सब तरह से प्रयास करना चाहिए। इसका उदहारण यह घटना है। मेरे द्वारा हिंदी में "जनसँख्या शिक्षा" शीर्षक से लिखित पुस्तक को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा पुरुस्कृत किया गया था। वर्ष 1996 में मुझे पुरुस्कार लेने दिल्ली जाना था। परन्तु पुरुस्कार वाले दिन मेरे विद्यालय में बोर्ड परीक्षा चल रही थी। इमीडियेट ऑफिसर ने मुझे छुट्टी देने से मना कर दिया था।
मैं घर पर था। मेरे पूर्व कार्यालय के निदेशक(यह शिक्षा विभाग का उच्चतम पद होता है ) श्री पुरोहित का फोन आया। उन्होंने कहा , " आज अखबार में पढ़ा, आपको बहुत बहुत बधाई हो , पुरुस्कार लेने कब जा रहे हो ?" मैंने निराशात्मक भाव से जवाब दिया, " सर , छुट्टी नहीं मिल रही है। " उन्होंने पूछा था कि क्यों नहीं मिल रही है तो मैंने सारी बात बता दी थी। उन्होंने कहा था कि मैं बात करता हूँ ऐसे कैसे नहीं जाओगे, कितनो को मिलता है ऐसा अवसर ।
एक दिन बाद उनका फोन आया कि जाकर जिला शिक्षा अधिकारी से मिल लेना, मैंने बात कर ली है। मैं दूसरे दिन उनके पास गया , उस समय जिला शिक्षा अधिकारी जी की मेरे सम्बन्ध में ही फोन पर निदेशक जी से बात हो रही थी। निदेशक जी ने मेरी एवज में उनके संस्थान से एक अधिकारी को देने का निश्चय किया। प्रातः 11 बजे मैं जिला शिक्षा अधिकारी से आदेश लेकर संस्थान पहुंचा। निदेशक महोदय वहां नहीं थे। मुझे पता चला वे हॉस्टल में हैं। मैं हॉस्टल गया। एक हाल में एक आईएएस अधिकारी के साथ वे फर्श पर बैठ कर मीटिंग ले रहे थे।
मैं दरवाजे के बाहर खड़ा सोच ही रहा था कि अब कैसे डिस्टर्ब करूँ कि उनकी निगाह मुझ पर पड़ी, वे नंगे पैर ही दौड़े दौड़े बाहर आये , उन्होंने कहा कि लेटर तो मुझे मार्क ही नहीं है, यह कहकर उन्होंने खुद उसे अपने नाम पर मार्क किया और कहा ,"जाओ ऑफिस से तत्काल आदेश कराओ, मैंने फोन कर दिया है "। मैंने ऑफिस से आदेश लिए और मेरे एवज में लगाए गए अधिकार श्री पालीवाल को लेकर अपने दो साथियों की दो मोटरसाइकिल से अपने कस्बे के लिए निकले। 2 बजे पहुंचना जरुरी था क्योंकि परीक्षा का चार्ज देना था। चार्ज देकर उसी मोटरसाइकिल से वापस आया। शाम 5 बजे घर पहुंचा। सामान लिया और 6 बजे दिल्ली की ट्रैन पकड़ ली।
दूसरे दिन दिल्ली के एक भव्य कार्यक्रम में भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के हाथों पुरुस्कार ग्रहण किया।उस यादगार अवसर पर मन में उठ रहे भावों को को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उसी दिन दुर्गा अष्ठमी थी। रात को रवाना होकर वापस घर पहुंचा। वहां पता चला कि टीवी पर भी घर वालों ने मुझे पुरुस्कार ग्रहण करते देखा था। आज का ज़माना होता तो वह टीवी क्लिपिंग मेरे पास होती।
मैं आज भी श्री पुरोहित का अहसानमंद हूँ कि उनके कारण मैं उस स्वर्णिम अवसर को अनुभव कर सका था जो लाखों में एक को मिलता है। सरकारी सेवा काल में मुझे श्री पुरोहित का कई बार सम्बल मिला। मरे मन में उनके प्रति अगाध श्रद्धा है।
No comments:
Post a Comment