12. सहपाठी की संगत का असर ! Effect of Company of the Class Fellow !
कॉलेज में Three Year Degree Course जिसे संक्षेप में TDC कहा जाता था के लिए प्राइवेट कॉलेज में दाखिला लिया था। फर्स्ट ईयर में एक नए रिपीटर स्टूडेंट दिनेश से पाला पड़ा जिसका मैं पिछले ब्लॉग में जिक्र कर चूका हूँ। । Adolescence Age group में होने से ज्यादा अक्ल तो थी नहीं सो उसके साथ अच्छी दोस्ती हो गई। किस से दोस्ती रखनी चाहिए और किससे नहीं कुछ समझ नहीं थी। दिनेश की बातों में बड़ा मजा आता था। अच्छा कद होने से NCC Naval Wing में मेरा चयन हो गया था। उस समय यानि 1965 -66 में NCC अनिवार्य थी। Naval Wing का चार्म सबसे अधिक था, सफ़ेद झक्क यूनिफार्म आकर्षित करती थी। केवल 24 लड़के ही सेलेक्ट किये जाते थे। इससे भी सहपाठियों पर अच्छा प्रभाव पड़ा था। कई दोस्त बन गए थे पर दिनेश में कुछ अलग ही बात थी। उसके साथ रहने से सीनियर स्टूडेंट्स भी अच्छे से मिलते थे। दिनेश को कॉलेज में पांचवा साल था। दो साल में उसने PUC(Pre University Course) किया था और First ईयर में ये उसका तीसरा साल था। उसके सहपाठी Post Graduate में पढ़ रहे थे। हमें पढाई के लिए परेशान होता देख कहता था कि हिंदी मीडियम स्टूडेंट्स के लिए First Year is Known as Rest Year . दिमाग के किसी कोने में उसकी यह बात पड़ी हुई थी।
कब एग्जाम आ गए पता ही नहीं लगा। Exams की तैयारी ठीक ही हुयी थी पर वैसी नहीं जैसी होनी चाहिए थी। पूर्णतः Self Study से तैयारी की थी यहाँ तक की गाइड बुक्स का सहारा भी नहीं लिया था क्योंकि उन्हें अच्छा नहीं माना जाता था। परीक्षा देने जाते वक्त दिनेश रास्ते में इंतजार करता हुआ मिलता था। रास्ते में वह बताता था कि आज अमुक अमुक प्रश्न आएँगे, कभी उनमे से कई प्रश्न आ जाते थे.हमको आश्चर्य होता था कि उसे कैसे पता चलता था पर वह नहीं बताता था। फिजिक्स के दोनों पेपर्स और मैथ्स के तीन पेपर्स हो चुके थे। मैथ्स का दूसरा पेपर मेरी अपेक्षा के अनुसार नहीं हुआ था। मैं परेशान था। दिनेश ने कहा कि मेरी बात मान और ड्रॉप करदे। मैंने कहा मैं ऐसे नहीं कर सकता। केमिस्ट्री के दो पेपर बचे थे। पहला पेपर दिया। साढ़े चार प्रश्न अच्छे से कर दिए।दिनेश ने कहा, "चल उठ चलते हैं।" मैंने कहा, "आता हूँ आप चलो ।" मेरे दिमाग में उसकी बातें घूमने लगी. उसने समझाया था कि यदि कम प्रतिशत आए तो इंजीनियरिंग में एडमिशन नहीं होगा। घर वाले Percentage Improve करने के लिए रिपीट नहीं करने देंगे और B.Sc. करना पड़ेगी जिसका कोई फायदा नहीं। परीक्षा ड्राप कर देने से अगले साल अधिक प्रतिशत अंक ले आऊंगा यह सोच कर केमिस्ट्री में हल किये हुए प्रश्न काट दिए और कॉपी के पहले पेज पर नोट लिख दिया कि Please don't waste your time in examining the copy. इसी प्रकार दूसरे पेपर में भी पुरे समय बैठा चार प्रश्न एकदम सही किये और काट दिए।
अब तो जो होना था हो गया। घर में यही बताया कि केमिस्ट्री के पेपर्स अच्छे नहीं हुए हैं। 2 महीने बाद Result आया। केमिस्ट्री में Supplementary आयी। ये कैसे हो गया, फ़ैल की जगह इस परिणाम की तो अपेक्षा ही नहीं थी। चार पांच दिन बाद मार्क्स शीट आई। केमिस्ट्री में जीरो जीरो अंक, बाकी विषयों में 60 प्रतिशत से कहीं अधिक अंक थे। केमिस्ट्री के 0 अंको को सम्मिलित करते हुए 58 प्रतिशत अंक बन रहे थे। यदि केमिस्ट्री के उत्तर काटे नहीं होते, पास मार्क्स भी जुड़ते तो 64 प्रतिशत बनते। इंजीनियरिंग में मन माफिक ब्रांच मिलती, यह मेरे कॉलेज में अधिकतम प्रतिशत होता। यही सब सोचते हुए घर आकर बहुत देर तक फूट फूट कर रोता रहा। अपने हाथों अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने के मुहाँवरे का इससे अच्छा उदाहरण क्या होगा। पिताजी को सब बताया। उन्होंने कहा कि जो हो गया हो गया, अब आगे की सोचो। यूनिवर्सिटी के इतिहास में यह एक स्पेशल केस था ,इतनी अच्छे प्रतिशत होने से Supplementary घोषित किया गया। छुट्टियों के बाद परीक्षा दी पर पास नहीं हो सके। फर्स्ट ईयर रिपीट करना पड़ा।
किशोरावस्था में संगत का बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है। केवल दिनेश की संगत ने जीवन की धारा ही बदल दी। यदि पहली बार में ही पास हो जाता तो इंजीनियर बनता। मैंने इस बात का बाद में अपने बच्चों की पढाई के समय ध्यान रखने का प्रयास किया, अपने छोटे पुत्र को इंजीनियरिंग में भर्ती करते समय मैंने इस बात का ध्यान रखा कि हॉस्टल में उसका रूम पार्टनर अच्छा हो और सौभाग्य से ऐसा हो भी गया। कुल मिलाकर यह कहना उचित होगा कि पैरेंट्स बच्चे की संगत के प्रति जागरूक रहें विशेषकर अडोलेसेन्स आयु में हालांकि इस समय पेरेंट्स अपने जॉब में सबसे अधिक व्यस्त होते हैं, पर समय निकालना ही होगा।
अगले ब्लॉग में
13. इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश क्यों न ले सका ? Engineering college me prawesh kyon na le saka ?
No comments:
Post a Comment