18 .शिक्षक के रूप में प्रारंभिक नियुक्तियों की यादें Memories of Initial Appointments as A Teacher
आजकल Employment Exchange में Unemployed युवाओं का रजिस्ट्रेशन होता भी है या नहीं पर सन 1971 की बात है यह हुआ करता था। B,Sc. करने के बाद रजिस्ट्रेशन करवा लिया था। M.Sc. करने के दौरान हर तीन माह में वरिष्ठ अध्यापक का नियुक्ति पत्र आ जाता था। घर वालों का आग्रह होता था कि M.Sc. करने में क्या फायदा, घर बैठे नौकरी आ रही है कर क्यों नहीं लेते हो। उनको कौन समझाए M.Sc. का महत्व। किसी ने कॉलेज का मुंह ही नहीं देखा था। M.Sc.करने के बाद पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री भी Employment Exchange में जुड़वाँ दी।
M.Sc का परीक्षा परिणाम आने से पहले ही एक और नियुक्ति पत्र आ गया। अब तो ज्वाइन करना ही था। सुदूर ग्रामीण अंचल में नियुक्ति हुई। रात में बस्ती में तेंदुए आ जाते थे , आसपास कभी कभी भालू भी दिखाई दे जाते थे। वहां 2 माह ही हुए होंगे कि आदिवासी अंचल के गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल में व्याख्याता के पद पर नियुक्ति का टेलीग्राम आ गया।उस समय वह क्षेत्र काला पानी माना जाता था। केवल बस से पहुंचा जा सकता था।
बस में बैठकर रवाना हुआ। शहर से करीब 70 किमी बाद कच्चा रास्ता चालू हुआ। जैसे जैसे उस आदिवासी अंचल में अंदर पहुँचते गए कमर पर एक गमछा लपेटे हुए पुरुष और केवल लहंगा पहनी हुई स्त्रियां दिखाई देने लगीं। स्त्रियां टॉपलेस रहती थीं। दिमाग यह सोचकर चकराने लगा कि क्या स्कूल में भी ऐसे ही चलेगा। लगभग 9 घण्टे में 160 किमी की दूरी तय कर उस कस्बे में पहुंचा। कस्बे में टॉपलेस महिलाऐं इक्की दुक्की ही आईं। स्कूल में तो प्रॉपर ड्रेस थी। आदिवासी लड़कियां पढ़ती ही नहीं थीं। । ज्वाइन करने पर पता लगा कि M.Sc Chemistry टीचर फिजिक्स में कार्य कर रहा था। स्कूल की प्रिंसिपल से लिखवाकर शिक्षा विभाग के राज्य स्तरीय निदेशालय पहुंचा । वहां के IAS डायरेक्टर साहब ने इसे काफी गंभीरता से लिया, उन्होंने कहा यह गलती कैसे हुई, पता लगा कि क्लेरिकल गलती से Physical Chemistry को फिजिक्स मानते हुए पोस्टिंग दे दी गई थी। तत्काल संशोधित आदेश कर मुझे हाथों हाथ दिए गए। इस प्रकार मैं पुनः उस स्कूल में पहुंचा और ज्वाइन किया।

रोचक बात तो अब हुई, मुझे कौनसी क्लासें लेनी है उसकी स्लिप दी गई। उसमे फिजिक्स की एक भी क्लास नहीं थी। केवल सामान्य विज्ञान और अनिवार्य गणित के ही पीरियड थे। मैंने सोचा ऐसे ही होता होगा। मेरे साथी ने स्लिप देखी, वह तेज पड़ता था, उसने कहा अरे भाई तुझे तो फिजिक्स पढ़ाने के लिए रखा गया है। मैंने कहा अब क्या करूं। उसने कहा प्रिंसिपल मैडम के पास जा और उनसे कहना कि इसपर हस्ताक्षर कर दो, वो पूछेंगी तो कहना निदेशालय भेजूंगा। मैं मैडम से मिला, जैसा सोचा था वैसा ही हुआ। खेर उन्होंने फिजिक्स के पीरियड दे दिए।
मई महीने में अपनी बहिन के वर हेतु मुझे देखने उसके बड़े भाई आये थे। मैं उनको विदा करने शाम को बस पर गया। जिस बस में उनको बैठाना था उसी से एक महानुभाव मेरी जगह ज्वाइन करने उतरे। मेरा दिमाग ख़राब हो गया। यार जिस लड़की से बात चल रही है उसके भाई के आते से ही मेरी इतनी अच्छी नौकरी गई। इस जगह पर बहुत अच्छी ट्यूशन मिलने की संभावना थी। उस जमाने में ट्यूशन की आय वेतन से कहीं अधिक होती थी दिमाग तो ख़राब होगा ही। 5 महीने बाद मई में टर्मिनेशन हो गया जब कि नियुक्ति 30 जून तक थी। मैं फिर निदेशालय पहुंचा। निदेशक जी ने मेरी एप्लीकेशन पर at the disposal of DD लिख दिया। पर मैं वापस आने पर DD अर्थात deputy director से मिला ही नहीं। मिल लेता तो न केवल गर्मियों की छुट्टियों का वेतन मिल जाता बल्कि 1 जुलाई से नौकरी भी निरंतर रहती। खेर साहब अब तो 2 महीने घर पर ही बैठना था। इसे जानकारी का अभाव कहो या लापरवाही, इसका बहुत नुकसान हुआ।
अगले ब्लॉग में
No comments:
Post a Comment