47. अति कर्मठता भी दुखदायी हो सकती है Extreme hard work can also be painful
आप सोच रहे होंगे कि यह कैसे हो सकता है पर यह वास्तविकता है। मोदी जी को देखलो विदेशों में जाते हैं, बहुत सा काम हवाई जहाज में ही निपटा देतें हैं, बाहर से आकर सीधा कार्यालय में जाकर काम निपटाते हैं , नहीं लेते पर लोग कहते हैं कि बस विदेश यात्राएं करते रहते हैं। मेरे साथ घटित एक घटना का उल्लेख करना चाहूंगा।
मैं प्रोजेक्ट में उच्च पद से हटने के बाद फिर से विद्यालय में प्रिंसिपल बन कर आ गया था। विशिष्ट चयन के द्वारा प्रोजेक्ट में मैं उप निदेशक के पद पर कार्यरत रहा था। राज्य स्तरीय संस्थान में रहते हुए सरकारी विद्यालयों में चलने वाली EVS टेक्स्ट बुक्स लेखन का कार्य कर रहा था। चूँकि वह व्यक्तिगत नाम से आवंटित समयबद्ध कार्य था इसलिए मुझे पूर्ण करना ही था। इस हेतु मुझे समय समय पर राज्य स्तरीय संस्थान में आयोजित वर्कशॉप्स में जाना पड़ता था।
मेरा स्कूल संस्थान से 3 किमी दूरी पर था। वर्कशॉप के दौरान लंच टाइम में यह सुनिश्चित करने के लिए स्कूल सही से चलता रहे मैं वहां जाता था। स्कूल में एक बजे पहुँचता और दो तीन बजे वापस आ जाता था। स्कूल के ग्रामीण राज नेता यह देखते रहते थे। एक दिन एक नेता ने मुझे रोक कर पूछ ही लिया कि आपके स्कूल आने का समय क्या है। मैंने बता दिया था 10 बजे से 6 बजे तक रहता हूँ। फिर एकदम से ध्यान आया कि उस व्यक्ति ने यह सवाल क्यों पूछा। फिर मैंने उसे सारी बात बताई कि अभी मेरी ड्यूटी संस्थान में है इसलिए मैं वहां से लंच टाइम में इधर आ जाता हूँ ताकि स्कूल का भी कुछ काम हो जाए। वह बोला, "तो आप दोनों जगह की ड्यूटी निभा रहे हैं, यह जानकर अच्छा लगा वरना तो हम इसी गलतफहमी में थे कि आप 2 घंटे के लिए ही स्कूल आते हैं। "
पर इसके बाद मैंने स्कूल जाना बंद कर दिया, एक बार में एक जगह का काम, क्योंकि गलत फहमी कहीं भी हो सकती है, गलत फहमी संस्थान में भी हो सकती है कि ये बंदा 2 घंटे के लिए कहाँ गायब हो जाता है। ठीक है कि कुछ को पता होता है सबको नहीं, किस किस को समझायेंगे। भविष्य में मैंने अति कर्मठता से काम करना कम दिया।
No comments:
Post a Comment