17 . परीक्षा का बहिष्कार और उसका जीवन पर प्रभाव Boycott of Exams and Its effect on My Life
M.Sc. Previous में 14 में से हम 9 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। फिजिक्स डिपार्टमेंट के हेड का मानना था कि यह ठीक नहीं हुआ। इतने लड़के अगर फर्स्ट डिवीज़न आ जाएंगे तो यूनिवर्सिटी बदनाम हो जाएगी। फाइनल में थर्ड सेमेस्टर लोकल था। मूल्यांकन में कठोरता रखी गई। प्रत्येक छात्र के 5 से लेकर 10 प्रतिशत अंक कम हो गए। गुप्ता जी के पेपर में मेरे सहित 5 छात्रों को रिपीट मिला। इनमें वह छात्र नेता भी था जिसकी वजह से मेरा एडमिशन हुआ था। अब वह अच्छे मित्रों में था। पुनर्मूल्यांकन की मांग को लेकर सबने ने कक्षाओं का बहिष्कार प्रारम्भ कर दिया।
परीक्षा की जांच प्रक्रिया पर स्टाफ में भी चर्चाएं चलती थीं। अलग अलग राय थी। एक वरिष्ठ प्राध्यापक जो कि विभागाध्यक्ष रह चुके थे उनकी मान्यता थी कि जब सारे बच्चे फर्स्ट डिवीज़न वाले हैं तो वो फर्स्ट क्लास ही तो आएंगे। उनका कहना था कि इससे यूनिवर्सिटी की कोई बदनामी नहीं होगी। फर्स्ट डिवीज़न तो आगे बढ़ने के लिए पासपोर्ट की तरह है । कई सारे पदों के लिए फर्स्ट डिवीज़न होना न्यूनतम योग्यता रहती है।
करीब 40 -45 दिन तक कक्षाओं का बहिष्कार चला पर कुछ सार नहीं निकला। पढाई का बहुत नुकसान हो चूका था। टेस्ट आ चुके थे। आखिर बहिष्कार ख़त्म करने का निर्णय किया गया। बिना किसी तैयारी के टेस्ट दिए गए। सभी लोग भयंकर टेंशन में थे। सबको 2 माह बाद होने वाले फाइनल एग्जाम की तैयारी कैसे हो का तनाव था। भविष्य का प्रश्न था। यदि 55 % भी न बने तो कॉलेज में लेक्चरर बनने की संभावना समाप्त हो जाएगी। उस समय Post Graduate में विज्ञान विषयों में 55 % अंक होना बहुत अच्छा माना जाता था।
फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रारम्भ हो गईं। पहला पेपर ही एकदम से आउट ऑफ सिलेबस था। छात्र नेता के आह्वाहन पर परीक्षा का बहिष्कार कर दिया गया। सारी परीक्षाएं छोड़ दी गईं। यूनिवर्सिटी की हिस्ट्री में परीक्षा का पहला बहिष्कार था। फिर तो हर साल बहिष्कार होने लगे थे । तीन साल के कोर्स 5 साल में और 2 साल की पोस्ट ग्रेजुएट तीन चार साल में होने लगे। मेरा छात्र नेता मित्र बड़ा लीडर बन चूका था। उसके कारण रीपीट पेपर और फाइनल सेमेस्टर के लिए गर्मी की छुट्टियों में दुबारा परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा परिणाम बहुत देरी से आया। इसका जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ा। कॉलेजों में लेक्चरर के पद भर गए। स्कूल एजुकेशन में भी लेक्चरर के पद भर गए। हमारे अच्छे अंक होने के उपरान्त भी नियुक्तियां देरी से हुईं, परिणामस्वरूप नौकरी से टर्मिनेट होना पड़ा। कुल मिलाकर अधिकांश के जीवन पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था। पांच साथी जिनके प्रथम श्रेणी थी वे अवश्य अच्छे पदों पर जाने में सफल रहे एक BITS में और एक कॉलेज में लेक्चरर बना और बाकी दो शुरू में तो स्कूल शिक्षा में रहे और बाद में ONGC में अच्छे पदों पर रहे। फ़ैल होने वाले 2 साथी अलग फिल्ड में गए और वे उधर बहुत सफल हुए। एक जो कि मेरा सबसे अच्छा मित्र था ने US से P Hd की और वह विदेशों में ही घूमता रहा दुर्भाग्य से उसका असामयिक देहांत हो गया और दूसरा केंद्र सरकार में मंत्री बना।
अगला ब्लॉग
17 .शिक्षक के रूप में नियुक्ति के अनुभव
No comments:
Post a Comment