Monday, December 2, 2019

50. विद्यालय भवन निर्माण का तनाव Tension of School Building Construction 

               मैं उस विद्यालय में नया नया ही आया था। मेरे उच्चाधिकारी ने पड़ोस के एक प्राइमरी स्कूल के निर्माण का काम सौंप दिया। मेरा स्कूल नया था और उसे जमाना था उससे पहले यह काम सौंप दिया गया जबकि उस प्राइमरी स्कूल से मेरा कोई लेना देना नहीं था पर चूँकि मैं गैज़ेटेड अफसर था इसलिए यह काम मुझे सौंपकर उन्होंने अपनी बला टाली  थी।
              टेंडर निकाले। टेंडर पर सम्बंधित जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रति हस्ताक्षर(Counter Sign) करने से मना  कर दिया।  फिर भी मैंने रिस्क लेकर काम करवाया।  निर्माण कार्यों में बहुत घोटाले होते हैं इसलिए पूर्ण निगरानी रखी ताकि निर्माण कार्य अच्छा और मजबूत हो। कई अन्य परेशानियों  का सामना करना  पड़ा। पैसा देने वाली एजेंसी को हिसाब किताब देना था। सबसे महत्वपूर्ण Document था Funds Utilization  Certificate(UC )
              मैंने अपने उच्चाधिकारियों से बात की पर वे टालमटोल करते रहे। UC सम्बंधित PWD  J En देता था। उससे बात की तो उसने 2 % पारिश्रमिक माँगा। यह एक प्रकार की रिश्वत ही होती है। इसका कोई ऑफिसियल आधार नहीं है। मैं वह पैसा कहाँ से देता, मैंने तो सारा पैसा निर्माण कार्य में खर्च कर दिया था। एक दिन पत्नी से बात करने पर मालुम पड़ा कि यहाँ उनके मामाजी PWD में Ex En हैं। मैंने सोचा अब काम हो जाएगा। 
             एक दिन मैं  PWD में Ex En मामाजी से मिलने गया।  दुर्भाग्य से वे वहां नहीं मिले। मैं उनके ऑफिस से निकला ही था कि एक युवा आया और उसने मेरे चरण स्पर्श किये। "शक्ल तो जानी पहचानी लग रही है, कौन हो तुम ?" मैंने पूछा था। उसने अपना परिचत देते हुए बताया कि मैंने उसे पढ़ाया था और उसने BE Civil Engg में करने के बाद वहां J En की नौकरी कर ली थी। फिर उसने पूछा था कि मेरा वहां कैसे आना हुआ था। मैंने उसे बताया। उसने कहा," सर, वह स्कूल  तो मेरे एरिया में आता है, मुझे पता नहीं था कि आप उसका निर्माण करवा रहे हैं। " उसने कहा चलो साइट पर चलते हैं। मैं अपना स्कूटर लेने लगा तो उसने मन कर दिया और खुद की मोटर साइकिल पर बैठाकर मुझे ले गया। नपती करके मुझे कहा था की सर काम आपने बहुत सॉलिड कराया है। मुझे वापस अपने ऑफिस छोड़ा। दो दिन बाद वह UC दे गया। 
           जिंदगी के ऐसे कई उदहारण हैं जिनमे मेरे स्टूडेंट मेरे काम आये हैं। शायद वे मेरा सम्मान इसी लिए करते हैं क्योंकि मैंने अपनी नौकरी के प्रारंभिक 13  वर्षों में पूर्ण ईमानदारी के साथ पढ़ाया था।  

No comments:

Post a Comment